सुविचार जो आपका जीवन बदल देंगे

सुविचार जो आपका जीवन बदल देंगे

https://www.onlinegurugyan.com/2020/02/Suvichar-jo-jindgi-badal-de.html?m=1


1 :- दूसरों के लिए दिल से दुआ करो, तुम्हें अपने लिए मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
2 :- परिवार के साथ हमेशा बने रहे, क्योंकि यही वह एकमात्र जगह है, जहां हमें हमारी कमियों के साथ स्वीकार किया जाता है।
3 :- जरूरी नहीं कि सारे सबक किताबों से ही सीखें, कुछ सबक जिंदगी और रिश्ते सिखा देते हैं।
4 :- कभी किसी को दुख मत देना, क्योंकि दी हुई चीज एक दिन हजार गुना होकर वापस आती है।
5 :- कुछ लोगों को ऊंचाई पर पहुंचने की इतनी जल्दी होती है, कि वह छोटे लोगों के हाथ पकड़ने के बजाय, बड़े लोगों के पांव पकड़ना पसंद करते हैं।
6 :- इंसान खुद की गलती पर अच्छा वकील बनता है, और दूसरों की गलती पर सीधा जज बन जाता है।
7 :- दुनिया में सबसे अधिक नफरत का सामना सच बोलने वाले को करना पड़ता है। 
8 :- किसी के साथ अच्छे समय में बैठना बहुत सरल है, लेकिन मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहना बहुत कठिन। 
9 :- जिस घर में पहले बड़ों की सलाह नहीं ली जाती है, उस घर में बाद में वकीलों से सलाह लेनी पड़ती है। 
10 :- गलती उसी से होती है जो मेहनत से काम करता है, निकम्मो की जिंदगी तो दूसरों की बुराई खोजने में ही खत्म हो जाती है।
11 :- धन अगर दिमाग से मिलता तो दिमागदार के पास धन होता, और अगर मेहनत से धन मिलता, तो हर मजदूर के पास धन होता, धन सिर्फ किस्मत और कर्म से मिलता है, इसलिए अच्छे कर्म कीजिए किस्मत अपने आप अच्छी हो जाएगी। 
12 :- किसी मूर्ख व्यक्ति से बहस मत करो, वरना लोग समझ नहीं पाएंगे, कि असल में मूर्ख कौन है? 
13 :- ठंडी रोटी अक्सर उनके नसीब में ही होती है, जो अपनों के लिए कमाई करके देर से घर लौटते हैं। 
14 :- उम्मीद कभी हमें छोड़कर नहीं जाती ,जल्दबाजी में हम उसे ही छोड़ देते हैं। 
15 :- परिवार और समाज दोनों ही बर्बाद होने लगते हैं, जब समझदार मौन और नासमझ बोलने लगते हैं।


Post a Comment

0 Comments