जीवन के लिए कुछ अच्छी बातें जो आपका जीवन बदल देंगी

जीवन के लिए कुछ अच्छी बातें
जो आपका जीवन बदल देंगी

https://www.onlinegurugyan.com/2020/02/Achhi-baten.html?m=1


1 :- "होशियार होना" अच्छी बात है, लेकिन दूसरों को "मूर्ख" समझना बेवकूफी है।

2 :- अगर आप किसी को छोटा देख रहे हो, तो आप उसे या तो "दूर" से देख रहे हो या "गुरुर" से देख रहे हो।

3 :- दरिया बनकर किसी को डूबना बहुत आसान है, और जरिया बनकर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है।

4 :- सफलता की खुशी मनाना अच्छा है, लेकिन इससे जरूरी है असफलता से सीख लेना।

5 :- जो व्यक्ति अपनी गलतियों के लिए खुद से लड़ता है, उसे कोई भी नहीं हरा सकता।

6 :- सफलता हमारा परिचय दुनिया से करवाती है, और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।

7 :- कमजोर लोग तब रुकते हैं जब वे थक जाते हैं, और विजेता तब रुकते हैं जब वे जीत जाते हैं।

8 :- जीवन में सफल होने के लिए "हार" बहुत बड़ी सीख है।

9 :- जिंदगी का बस एक ही उसूल है "तुझे गिरना भी खुद है और संभलना भी खुद है"

10 :- जो व्यक्ति अपनी सोच नहीं बदल सकता, वह कुछ भी नहीं बदल सकता।

11 :- विचारों के बदलने से भी नया दिन निकलता है, केवल सूरज निकलने से ही सवेरा नहीं होता।

12 :- मंजिलें चाहे कितनी भी ऊंची क्यों न हो, रास्ते हमेशा पैरों के नीचे से ही होकर जाते हैं।

13 :- महानता कभी न गिरने में नहीं है, बल्कि गिरकर उठने में है।

14 :- जीवन का मोल समझना हो तो उनसे मिलो, जिनके शरीर का एक अंग नहीं है।

15 :- स्वभाव रखना हो तो उस दीपक की तरह रखो जो बादशाह के महल में भी उतनी ही रोशनी देता है। जितनी कि एक गरीब की झोपड़ी में।




Post a Comment

0 Comments